Wednesday, May 20, 2020

आतंकवाद विरोधी दिवस


                      आतंकवाद विरोधी दिवस  

       21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। 21 मई 1991 को देश के पूर्व  प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में हत्या कर दी गई थी। 
       राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है। 
       राजीव गांधी चुनाव प्रचार के लिये श्रीपेरुंबुदूर गए हुए थे। वे वहां एक आमसभा को  संबोधित करने जा ही रहे थे कि उनका स्वागत करने के लिए रास्ते में बहुत सारे प्रशंसक उन्हें फूलों की  माला पहना रहे थे। इसी मौके का उठाते हुए लिट्टे के आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। हमलावर धनु ने एक आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया था जिसमें राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment