Tuesday, May 26, 2020

26 मई के जन्मदिन

                               आज के जन्मदिन
                               1. सुशील कुमार
                    

             आप भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं  आपने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। 
जन्म: 26 मई 1983,

स्थान : बापरौला , दिल्ली 
ऊंचाई: 1.66 मी
वज़न: 66 kg
पूर्ण नाम: Sushil Kumar Solanki
पत्नी: सावी कुमार
पुरस्कार: अर्जुन पु, राजीव गांधी खेल रत्न पु. , पद्म पु.।



Wednesday, May 20, 2020

आतंकवाद विरोधी दिवस


                      आतंकवाद विरोधी दिवस  

       21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। 21 मई 1991 को देश के पूर्व  प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में हत्या कर दी गई थी। 
       राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है। 
       राजीव गांधी चुनाव प्रचार के लिये श्रीपेरुंबुदूर गए हुए थे। वे वहां एक आमसभा को  संबोधित करने जा ही रहे थे कि उनका स्वागत करने के लिए रास्ते में बहुत सारे प्रशंसक उन्हें फूलों की  माला पहना रहे थे। इसी मौके का उठाते हुए लिट्टे के आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। हमलावर धनु ने एक आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया था जिसमें राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

आज के जन्मदिन

                              आज के जन्मदिन
                        1. Mukesh Tiwari
    मुकेश तिवारी एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन हैं। मुकेश तिवारी का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर, मध्यप्रदेश में हुआ था। मुकेश तिवारी ने अपनी शुरुआती पढाई सागर से पूरी की है। इसके बाद मुकेश तिवारी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अध्ययन किया। कई प्रोफेसर कहते हैं कि उस समय मुकेश को विश्वविद्यालय में मौजूद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जाना जाता था। मुकेश तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में फिल्म चाइना गेट से की थी।
जन्म: 24 अगस्त 1969 (आयु 50 वर्ष), सागर
पति/पत्नी: वायोलेट नज़ीर तिवारी
एल्बम: Awesome Mausam: Original Motion Picture Soundtrack
नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ खलनायक - तमिल,
शिक्षा: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
2. Aditya Chopda
आदित्य चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। 
जन्म: 21 मई 1971 (आयु 49 वर्ष), मुम्बई
पूर्ण नाम: Aditya Chopra
आने वाली फ़िल्में: बंटी और बबली 2, शमशेरा, पृथ्वीराज, Jayeshbhai Jordaar
पति/पत्नी: रानी मुखर्जी (विवा. 2014), पायल खन्ना (विवा. 2001–2009)
बच्‍चे: अदिरा चोपड़ा
3. Sabri Khan

साबरी खान एक भारतीय सारंगी वादक थे, जिन्होंने इस भारतीय वाद्य को संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय बनाया। उनका जन्म 21 मई, 1927 में मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ था। ये सैनिया घराना से संबंधित वादक थे। 
जन्म: 21 मई 1927, मुरादाबाद
मृत्यु: 1 दिसंबर 2015, नई दिल्ली
उपकरण : सारंगी
एल्बम: The Generations Series - The Sabri Family, The Art of the Indian Sarangi
पुरस्कार: पद्म भूषण, पद्म श्री,

Aaj ke birthday

                     Aaj ka birthday
          सुमित्रानंदन पंत का जन्म उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के कौसानी ग्राम में हुआ था! जन्म के कुछ घंटे बाद ही मातृस्नेह से वंचित हो जाने के कारण अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुषमा ने इन्हें बचपन से ही अपनी और आकृष्ट किया और प्रकृति के उस मनोरम वातावरण का इनके व्यक्तित्व पर गंभीर प्रभाव पड़ा।
जन्म: 20 मई 1900, कौसानी
मृत्यु: 28 दिसंबर 1977, प्रयागराज
पूर्ण नाम: Sumitranandan Pant
पुरस्कार: ज्ञानपीठ पुरस्कार, पद्म विभूषण
पालक: गंगा दत्त पंत, सरस्वती देवी

Tuesday, May 19, 2020

Coronavirus (Novel corona virus2019)


कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह RNA वायरस होते हैं। इनके कारण मानवों में श्वास तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गम्भीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है।
इनकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन) या विषाणुरोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। अभी तक रोगलक्षणों (जैसे कि निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन, ज्वर, आदि) का उपचार किया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे।
           चीन के वूहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोवेल कोरोनावायरस इसी समूह के वायरसों का एक उदहारण है, जिसका संक्रमण सन् 2019-20 काल में तेज़ी से उभरकर 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप के रूप में फैलता जा रहा है। हाल ही में WHO ने इसका नाम COVID-19 रखा।
2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019 novel coronavirus, 2019-nCoV), जो वूहान कोरोनावायरस (Wuhan coronavirus) और सार्स-कोव २ भी कहलाता है, संक्रमण (रोग) फैलाने वाला कोरोनावायरस प्रकार का एक वायरस (विषाणु) है जो श्वसन तंत्र संक्रमण उत्पन्न करता है और मानव-से-मानव में फैलता है।

सर्वप्रथम
इसकी पहचान सर्वप्रथम सन् 2019-20 में वूहान, हूबेई, चीन में करी गई थी, जहाँ यह 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप का कारक था। इसके एक पशुजन्यरोग होने के संकेत हैं कि इसके पहले ज्ञात रोगी वूहान के एक ऐसे बाज़ार से सम्बन्धित थे जहाँ तरह-तरह के प्राणी माँस के लिए बिकते थे। सम्भव है कि यह आरम्भ में चमगादड़ से मानव में फैला हो क्योंकि इस बाज़ार में चमगादड़ भी खाए जाते हैं और इस वायरस का चमगादड़ों में पाए जाने वाले कुछ कोरोनावायरस से अनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं। यह भी माना जा रहा है कि यह वायरस पैंगोलिन से मानव में फैला हो।

संचरण
इस वायरस के मानव-से-मानव संचरण की पुष्टि 2019-20 कोरोनोवायरस महामारी के दौरान की गई है। इसका प्रसार मुख्य रूप से लगभग 6 फीट (1.8 मीटर) की सीमा के भीतर खांसी और छींक से बूंदों के माध्यम से होता है। दूषित सतहों के माध्यम से अप्रत्यक्ष संपर्क, संक्रमण का एक और संभावित कारण है।

इलाज
इस वायरस से उत्पन्न बीमारी के लिये कोई भी टीका या दवाई खोजी नही गई है। हालाँकि, टीके और दवा की खोज वैश्विक पैमाने पर की जा रही है। चूँकि यह एक नया वायरस है, मानव शरीर इससे लड़ने में दक्ष नही है। लगभग २०% संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की जरुरत पड़ती है।
चूँकि इस बीमारी को पहली बार वुहान,चीन में पाया गया था, इसलिये इसे कभी-कभी "वुहान वायरस" या "वुहान कोरोनावायरस" कहा जाता है।,मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (ब्ल्यूएचओ जगहों के नामों के आधार पर प्रयोग करने पर मना करता है. सार्स बीमारी के साथ भ्रम से बचने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन कभी-कभी वायरस को "कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस" या "कोविड-19 वायरस" के रूप में सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार में बताता है।

वुहान कोरोना वायरस विश्वमारी (2019–20) ;की शुरुआत एक नए किस्म के कोरोनवायरस (2019-nCoV) के संक्रमण के रूप में मध्य चीन के वुहान शहर में 2019 के मध्य दिसंबर में हुई। बहुत से लोगों को बिना किसी कारण निमोनिया होने लगा और यह देखा गया की पीड़ित लोगों में से अधिकतर लोग हुआँन सीफ़ूड मार्केट में मछलियाँ बेचते हैं तथा जीवित पशुओं का भी व्यापर करते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में कोरोनावायरस की एक नई नस्ल की पहचान की जिसे 2019-nCoV प्रारंभिक पदनाम दिया गया। इस नए वायरस में कम से कम 70 प्रतिशत वही जीनोम अनुक्रम पाए गए जो सार्स-कोरोनावायरस में पाए जाते हैं। संक्रमण का पता लगाने के लिए एक विशिष्ट नैदानिक पीसीआर परीक्षण के विकास के साथ कई मामलों की पुष्टि उन लोगों में हुई जो सीधे बाजार से जुड़े हुए थे और उन लोगों में भी इस वायरस का पता लगा जो सीधे उस मार्केट से नहीं जुड़े हुए थे। पहले स्पष्ट नहीं था कि यह वायरस सार्स जितनी ही गंभीरता या घातकता का है या नही।
 नोट -  दी गई जानकारी की सत्यता की जाँच स्वयंं करें।

Monday, May 18, 2020

Birthday

                   1. H D Deve Gowda
        एच. डी. देवेगौड़ा जनता दल से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के हासन चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 
जन्म: 18 मई 1933 (आयु 87 वर्ष), हरदनहल्ली
पूर्ण नाम: Haradanahalli Doddegowda Deve Gowda
दल: जनता दल (धर्मनिरपेक्ष)
पिछले कार्य काल: लोक सभा सांसद (2004–2019), लोक सभा सांसद (1999–2004), 
बच्‍चे: एच० डी० कुमारस्वामी, एच० डी० रेवन्ना, H. D. Balakrishna Gowda

                2. Thawar Chandra Gehlot
थावरचंद गहलोत भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और भारत के केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री हैं।
जन्म: 18 मई 1948 (आयु 72 वर्ष), नागदा
राष्ट्रीयता: भारतीय
शिक्षा: विक्रम विश्वविद्यालय ujjain
पति/पत्नी: अनीता गहलोत (विवा. 1965)
कार्य काल: सदन के नेता प्रारंभ 2019

दल: भारतीय जनता पार्टी

Saturday, May 16, 2020

Current affairs

                         Current affeirs

1. वी. विद्यावती को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

2. विश्व बैंक ने भारत को कितने करोड़ रूपए की सहायता राशि को मंजूरी दे दी है  -  7500 करोड़ रूपए।

3.  प्रसिद्द व्यक्तित्व ‘मनमीत सिंह वालिया’ का निधन हुआ है, वह  टेबल टेनिस से सम्बंधित थे

4.  वर्ल्ड बैंक ने भारत को सोशल प्रोटेक्शन पैकेज के रूप में 1 अरब डॉलर प्रदान करने की घोषणा की है

5. ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या की अर्जी खारिज अब उसे 28 दिन में भेजा जा सकता है

6.  कोरोना के कारण सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को काला कोट और गाउन पहनने पर की छूट प्रदान की है

7.  एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बढ़कर  7.9 प्रतिशत हो सकता है?

8.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगले एक वर्ष तक अपने वेतन में 30 प्रतिशत प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया
     -।
9. भारत में कोविड-19 मरीजों की जांच हेतु किस नामक परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की गयी है?
     -कोबास-6800
10. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूक्ष्म लघु एवं मद्यम उद्योगों को राहत पैकेज में 3 लाख करोड़ देने का ऐलान किया है-