Thursday, June 6, 2019

54 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार


         54 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार पहली बार अंग्रेजी के लेखक अमिताभ घोष को मिलेगा।  यह पुरस्कार 12 जून को दिल्ली में  प्रदान किया जाएगा । इस पुरस्कार में 11 लाख रुपये, व प्रशस्ति पत्र के साथ सरस्वती प्रतिमा भी प्रदान करते हैं।
        उनके उपन्यास द शैडो लाइन्स के लिये उन्हें सन् 1989 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 1956 में कोलकाता में हुआ था। 

Monday, June 3, 2019

अजीत डोभाल पुनः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

 
                 
                    अजीत डोभाल पुनः  नियुक्त  
      अजीत कुमार डोभाल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। वे 30 मई 2014 से इस पद पर हैं। डोभाल भारत के  पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें  दूसरी बार इस पद पर नियुक्त किया है। वे अगले 5 वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। इससे पहले शिवशंकर मेनन (2010-2014)भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।
     अभी तक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
     1.  ब्रजेश मिश्रा (1998-2004) दर्जा कैबिनेट मंत्री
     2. जे एन दीक्षित(2004-2005)
     3.  एम के नारायणन(2005-2010)
     4.  शिव शंकर मेनन(2010-2014)
     5.  अजीत डोभाल(2014- आज तक) दर्जा कैबिनेट                                                               मंत्री   
      ब्रजेश मिश्रा को अटल जी ने,  जे एन दीक्षित,  एम के।          नारायणन व   शिव शंकर मेनन को मनमोहन जी ने              नियुक्त किया था। 
                    

क्वीन हरीश कुमार

      क्वीन हरीश के नाम से प्रसिद्ध हरीश कुमार का एक सड़क दुर्घटना में रविवार 2 जून को निधन हो गया । यह दुर्घटना जोधपुर के पास हुई।
      वे ईशा अंबानी की शादी में  सुर्खियों में आए थे। उस शादी में ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ उन्होंने खूब नाचा था । वे राजस्थानी लोक नृत्य महिला के रूप में करते थे। वे कालबेलिया, चांग, घूमर आदि में निपुण थे।